हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं ने आंदोलन के द्वितीय चरण में कर्मचारियों ने जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डा.राजेश गुप्ता के माध्यम से चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, जिला मंत्री राकेश भंवर, प्रदेश महामंत्री दिनेश लखेड़ा, वरिष्ठ सदस्य महेश कुमार, संगठन मंत्री अरुण कुमार, सुखपाल सिंह सैनी, उपाध्यक्ष ममता आदि शामिल रह। जिला अध्यक्ष शिवनारायण सिंह व जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि कोविड-19 ड्यूटी में अग्रिम पंक्ति में कार्य करने के बाद भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बात नही सुनी जा रही है। जबकि पशुपालन विभाग के हाई स्कूल और इण्टरमीडिएट योग्यताधारी चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की पदोन्नति कर दी गयी है। लेकिन रस्वास्थ्य विभाग इसमे अड़ंगे डाल रहा है जो कि न्यायोचित नही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द मांगे नहीं मांगी गयी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उपाध्यक्ष ममता, शीशपाल, संगठन सचिव अरुण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का कार्य अन्य विभाग के कर्मियों से अलग है। सभी कर्मचारी कोविड-19 के दौरान ओटी, वार्ड, इमरजेंसी, ब्लड बैंक, लैब, एक्सरे में कार्य कर रहे हैं। जो कि तकनीकी कार्य हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उद्यान विभाग और निर्वाचन विभाग की तर्ज पर कर्मियों को टेक्नीकल घोषित कर 4200 ग्रेड पे दिया जाये।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment