हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल की महानगर इकाई के आह्वान पर अपनी मांगांे को लेकर व्यापारियों ने दुकानो पर काले झंडे लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से दावा किया गया है कि लाॅकडाउन अवधि के बिजली, पानी के बिल व स्कूल फीस माफी तथा कोरोना काल में मंदी का सामना कर रहे व्यापारियों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर हरिद्वार, रानीपुर, ज्वालापुर, कनखल, लक्सर, रुड़की सहित जिले मे पांच हजार दुकानों पर काले झंडे लहराए गए। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने विरोध प्रदर्शन के लिए व्यापारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य बंनने के बाद व्यापारियों की ओर से कभी इतने बड़े स्तर पर विरोध नहीं किया गया। व्यापारियों के इस विरोध ने साबित कर दिया है कि व्यापारियों की हालत खराब है। व्यापारी सरकार से मदद चाहते हैं। आज पूरे जनपद के व्यापारी प्रदेश व्यापार के साथ मिलकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मांगे पूरी होने तक प्रदेश व्यापार मण्डल संघर्ष जारी रखेगा। चैधरी ने कहा कि कुम्भ को लेकर सरकार ने व्यापारीयो से अभी तक कोई वार्ता नहीं की है। सरकार को व्यापारियों की मांगों पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट व महामंत्री सुमित अरोरा ने कहा कि शहर में आज दुकानो पर ताले लटके हुए हैं। हरिद्वार का व्यापारी पूरी तरह यात्री पर निर्भर है। कारोबार नहीं चलने की वजह से व्यापारी की हालत आर्थिक रूप से बहुत कमज़ोर हो गई है। ऐसे में सरकार को आगे आकर व्यापारियों की मदद करनी चाहिए। शिवालिक नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि यदि अब भी सरकार न मांगे नहीं मानी तो व्यापारी सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संरक्षक राकेश बजरंगी, प्रदीप चैधरी, सुरेश भाटिया, ठाकुर सुरेश सिंह, मनोज सिंघल, मुकेश भार्गव, राजन कौशिक, पूर्व शहर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, ज़िला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, युवा ज़िला अध्यक्ष अनुज सिंह, शहर अध्यक्ष शिवालिंक नगर विभास सिन्हा, शहर अध्यक्ष श्रवण गुप्ता,ज़िला महामंत्री विशाल गर्ग, तेजप्रकाश साहू, लकसर से मनोज वर्मा, आशीष अग्रवाल, रुड़की से अमित गर्ग, अजय अरोरा, जतिन हाण्डा, ओमप्रकाश शर्मा, राम अरोरा, कुलवंत चड्ढा, विरेंद्र शर्मा, बिलाल, सुहेल, अनिल तेश्वर, विनीत चैहान, कोमल सिंह, मोहित चैधरी, मनमत भाटिया, समीर अग्रवाल, अशोक उपाध्याय,सुधीश, दीपक गोनियाल, कमल अरोरा, सुनील प्रजापति, अशोक गिरि, गंगा शरण चंदेरिया, पंकज सवन्नी, दीपक नेगी, राजीव शर्मा, पुनीत गोयल,सुनील काँगड़ा, विजय धीमान, अरविन्द चैधरी, संजीव कुमार व सुरेश मखीजा आदि ने विरोध प्रदर्शन सफल बनाने के लिए व्यापारियों को धन्यवाद दिया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment