हरिद्वार। रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग का गेट बंद होने से व्यापारियों में भारी रोष है। आक्रोशित व्यापारियों ने महापौर अनिता शर्मा से गेट खुलवाने की मांग की। इस पर महापौर ने स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह से मुलाकात कर उन्हें व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया। मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। महापौर ने बताया कि पूर्व में स्टेशन का मुख्य गेट यात्रियों के लिए खुला था। अभी कुछ दिन पूर्व गेट को बंद कर दिया गया। इससे व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा। महापौर के पति और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने बताया कि पहले कहा गया था कि संबंधित गेट को बंद कर उसकी जगह दूसरा नया गेट बनाया जाएगा लेकिन व्यापारियों के साथ धोखा कर वहां भी दीवार बना दी। पहले ही कारोबार प्रभावित है। व्यापारी मुकेश मिनोचा, लवल, राजू अरोड़ा ने बताया कि जब से स्टेशन बना है तब से वहां गेट था। अब गेट बंद होने से यात्रियों की आवाजाही दूसरे गेट से होगी तो व्यापारियों को नुकसान होगा। यहां सामने सड़क भी चैड़ी है, जिससे भीड़ भी नहीं लगती। शासन को व्यापारियों की मांग माननी चाहिए नहीं तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, सुनील कुमार, विकास चंद्रा, विक्की कोरी, विजय ठाकुर, देवेश गौतम, कमल जैन, राजीव अग्रवाल, कृष्ण गोपाल मामा, प्रिस हिदुस्तानी, किशन लाल, हरीश, ललीत अरोड़ा, सैंकी अरोड़ा, बंटी सिंह, सोनू, गौरव अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment