Skip to main content

महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत बने विश्व हिन्दु महासंघ के अंतरिम अध्यक्ष

हरिद्वार। कालका जी मंदिर के महंत और सनातन हिन्दु वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंहत सुरेंद्रनाथ अवधूत को विश्व हिन्दु महासंघ ने एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें भारत का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। विश्व हिन्दु महासंघ के भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महासंघ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार चैरिया ने महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत को अंतरिम अध्यक्ष बनाने का फैसला किया। इसको लेकर नेपाल के काठमांडू में महासंघ के पदाधिकारियों कीे बैठक हुई जहां सर्वसम्मति से सुरेंद्रनाथ को अंतरिम अध्यक्ष बनाने फैसला किया गया। महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया कि विश्व हिन्दु महासंघ हिन्दुओं के हितों के लिए काम करने वाला अंतर्राष्ट्रीय संगठन है । जिसे संयुक्त राष्ट्र महासंघ से परामर्श दात्री के रूप में मान्यता प्राप्त है। अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद एवं भारत के अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ महाराज के आशीर्वाद से मुझे भारत का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कर्तव्य का पूरी निष्ठा से पालन करूंगा और उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। शीघ्र ही भारत के अन्य प्रदेशों में भी संगठन को खड़ा किया जाएगा और वहां संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। इसके अलावा पूरे देश में इसकी संगठन की शाखाएं खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही हिन्दु हितों के लिए काम कर रहे हैं। अब विश्व हिन्दु महासंघ का अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद काम और जिम्मेदारी दोनों बढ़ गई है। इसका पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा।  महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत को विश्व हिन्दु महासंघ का अंतरित अध्यक्ष बनाए जाने पर धर्मनगरी के संतों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। मुखिया महंत दुर्गादास महाराज व साधुबेला पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि सदैव हिन्दु हितों के लिए संघर्ष करने वाले महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज के विश्व हिन्दु महासंघ का अंतरिम अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज व श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत के नेतृत्व में पूरे देश में हिन्दु हितों को मजबूती मिलेगी। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि विश्व हिन्दु महासंघ का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर श्रीमहंत सुरेंद्रनाथ अवधूत को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन हिन्दुत्व को मजबूती प्रदान करने में लगाया है। उनके नेतृत्व में हिन्दु हितों को और मजबूती मिलेगी।  म.म.स्वामी कपिल मुनि महाराज, स्वामी हरिचेतनानन्द, महंत कमलदास, जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत ऋषि रामकिशन, महंत शिवशंकर गिरी, स्वामी राजेंद्रानंद, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ललितानंद गिरी, म.म.स्वामी अर्जुनपुरी, म.म.स्वामी रामेश्वरानन्द सरस्वती, कोठारी महंत जसविन्दर सिंह, महंत अमनदीप सिंह, महंत जयेंद्र मुनि, महंत निर्मलदास, श्रीमहंत धर्मदास, श्रीमहंत राजेंद्रदास, बाबा हठयोगी, महंत प्रेमदास आदि संतों ने भी महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत को बधाई दी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...