हरिद्वार। नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे डेंगू जागरूकता अभियान में प्रत्येक दिवस में घर घर जाकर निगम अधिकारी व कर्मचारी डेंगू के प्रति जागरूक कर रहे हैं। प्रत्येक रविवार को व्यापक स्तर पर डेंगू जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत देवपुरा स्थित टंकी नं.6 पर महापौर अनिता शर्मा ने घर घर जाकर डेंगू लार्वा को निष्क्रिय किया व सेनेटाइज किया गया। घर घर जाकर गमलो, कूलर, छत आदि पर रखे उपयोगी व अनुपयोगी सामान का निरीक्षण कर डेंगू लार्वा को निष्क्रिय किया गया व क्षेत्र की जनता को प्रचार सामग्री के माध्यम दे जागरूक किया गया। पूरे निगम क्षेत्र में 1 हज़ार से ज़्यादा घरो में जाकर जनता को जागरूक व लार्वा को नष्ट किया गया। इस दौरान महापौर अनिता शर्मा, विनोद कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी देवेश गौतम, हवलदार अशोक कुमार व शिवकुमार व सहयोगी कर्मचारी उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment