Skip to main content

मुख्यमंत्री स्वरोजगार के संबंध में कार्यशाला आयोजित कर दी व्यापारियों को जानकारी

हरिद्वार। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार (संबद्ध प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड) के संयोजन में आज श्री गुरु सिंह सभा ललतारौ पुल हरिद्वार में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना किस प्रकार से खुदरा व्यापारियों व उद्यमियों के लिए लाभकारी हो सकती है इस विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला शहर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कमल बृजवासी की अध्यक्षता व शहर महामंत्री प्रदीप कालरा के संचालन में संपन्न हुई। कार्यशाला में क्षेत्रीय प्रबंधक प्रकाश असवाल एवं क्षेत्रीय सह प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने विस्तार से इस योजना के बारे में व्यापारियों को जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथी इस योजना में ऑनलाइन आवेदन ही कर सकता है तथा उसका उत्तराखंड का मूल या स्थाई निवासी होना आवश्यक है। उन्हांेने इस योजना को बिल्कुल सरल तरीके से व्यापारियों के लिए हितकारी बताते हुए बताया कि किस प्रकार मध्यम वर्गीय व्यापारी व खुदरा व्यापारी इस योजना का लाभ ले सकता है। इस अवसर पर शहर व्यापार मण्डल की इस पहल का स्वागत करते हुए व्यापार मण्डल के संयोजक व पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि कोरोना महामारी के भय, सरकारी नियमों के चलते यात्रियों का आवागमन रूका हुआ है ऐसे स्थानीय व्यापारियों का व्यापार पूर्णतया ठप होने के कगार पर है और व्यापारी को अपना व्यापार चलाने के लिए धन की कमी महसूस हो रही है ऐसे में प्रदेश सरकार ने सार्थक पहल की है। व्यापारियों के हित में शहर व्यापार मंडल द्वारा आयोजित यह कार्यशाला निसंदेह सराहनीय प्रयास है। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना निश्चित रूप से व्यापारियों को संबल प्रदान करेगी। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजीव नैयर व युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से संबंध सभी व्यापार मण्डल की इकाइयां सदैव व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करती रहती हैं व व्यापारी को किस प्रकार से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए प्रयासरत रहती हैं। व्यापार मंडल के शहर संयोजक विजय शर्मा, अरुण प्रकाश राघव ने कहा कि शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार (संबंध प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड) व्यापारियों की सच्ची प्रतिनिधि संस्था है। शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी ने कहा कि व्यापारियों व लघु उद्यमियों के लिए योजना चलाकर प्रदेश सरकार ने हरिद्वार के व्यापार को संजीवनी देने का कार्य किया है। इसके लिए व्यापारी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का आभार व्यक्त करते हैं। शहर कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि सभी इकाईयों को इस योजना के संदर्भ में व्यापारियों को जागरूक करते हुए योजना का अधिक से अधिक लाभ व्यापारियों को दिलाना चाहिए। कार्यशाला का संचालन करते हुए शहर महामंत्री प्रदीप कालरा ने हरिद्वार के व्यापारियों से इस सरकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की। इस अवसर पर कार्यशाला में मुख्य रूप से शहर कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष अजय वर्मा, वरिष्ठ व्यापारी कृष्ण मुरारी अग्रवाल, सुनील तलवार, गोपाल प्रधान, राजेंद्र जैन, विनोद अरोड़ा, विशाल गुप्ता, युवा व्यापार मंडल के शहर संयोजक सूर्यकांत शर्मा, युवा व्यापार मंडल शहर महामंत्री गौरव सचदेवा, जितेंद्र गुप्ता, मनोज चैहान, सागर सक्सैना, नवीन कुमार, विकास गुलाटी, वेद अरोड़ा, नीरज कपूर, मदन गोपाल तलवार, विपिन शर्मा, हरपाल शर्मा, पुनीत बजाज, ललित सचदेवा, रितेश अग्रवाल, भोलागिरी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मयंक शर्मा, दीपक गुप्ता, इंद्र कौशिक, आशू आहूजा, नरेश कुमार प्रजापति, शंकर, निखिल गर्ग, राकेश खन्ना, रवि चैहान, अर्चित चैहान, जगदम्बा प्रसाद शर्मा, शशिकांत शर्मा आदि समेत अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...