हरिद्वार। झालावार गुजरात आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत साधनानंद महाराज ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि उद्धव सरकार भारतीय संविधान के अनुरूप कार्य करे। देश में जनता को आजादी प्राप्त है। अभिनेत्री कंगना राणावत के खिलाफ षड़यंत्र के तहत संविधान विरोधी काम किया जा रहा है। कानून को ताक पर रखकर अभिनेत्री के कार्यालय पर तोड़फोड़ किया जाना अनुचित कार्य को दर्शा रहा है। सरकार की तानाशाही साफ तौर पर नजर आ रही है। उन्होंने उद्धव सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार डी कंपनी के अपराधिक तत्वों पर लगाम लगाए। नाॅरकोटिक्स की तस्करी करने वाले लोगों को चिन्हित कर सरकार को संविधान के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। बेटियों के संरक्षण, संवर्द्धन में देश की सरकारों को सकारात्मक संदेश देना चाहिए। षड़यंत्र के तहत अभिनेत्री कंगना राणावत के घर पर तोड़फोड़ की जा रही है। महिला अधिकारों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय परिवेश में झांसी की रानी, मीरा बाई ने महिलाओं के अधिकारों को समाज के समक्ष रखकर प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान चलाकर देश की बालिकाओं एवं महिलाओं का सम्मानजनक जीवन प्रदान करने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्धव सरकार संतों महंतों को सुरक्षा नहीं दे पाती है। पालघर में संतों की निर्मम हत्या कर दी जाती है। अब तक इस मामले में संतों को न्याय नहीं मिला है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment