हरिद्वार। वार्ड 55 जगजीतपुर शिवपुरी कॉलोनी में डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम की टीम के साथ क्षेत्रीय भाजपा पार्षद विकास कुमार के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। पार्षद विकास कुमार ने कहा कि जागरूकता से ही डेंगू से बचा जा सकता है। डेंगू से बचाव के लिए जनता का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट भी बांटे गए। डेंगू से बचने के लिए घर में कहीं पर भी पानी एकत्र ना होनें दें। फ्रिज की ट्रे को रोज खाली करें। कूलर, गमलों का पानी भी रोजाना बदलें। खाली टायरों व दूसरी ऐसी चीजों जहां पानी एकत्र हो सकता है। उसका ध्यान रखें। जागरूकता अभियान के दौरान कई घरों में मिले डेंगू के लार्वा नष्ट किया गया। नगर निगम के एसआई सुनीत कुमार ने कहा कि निगम के सभी वार्डो में बड़े स्तर पर डेंगू जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करने के साथ कहीं भी पानी एकत्र ना होने देने की अपील भी की जा रही है। अभियान में प्रदीप कुमार, कृष्ण लाल प्रजापति, कमल कांगड़ा, जयप्रकाश, संदीप, अशोक, रमेश, अमित, रणधीर आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment