हरिद्वार। वार्ड नंबर 2 भूपतवाला में डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम की टीम के साथ क्षेत्रीय पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में जागरूक अभियान चलाया गया। पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में डेंगू अभियान निरंतर चलाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भी अपील कि इस अभियान में सभी अपना योगदान दें। जन जागरूकता से ही डेंगू से बचाव किया जा सकता है। पार्षद सुनीता शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान कई घरों में लार्वा पाया गया। जिसे तुरंत नष्ट किया गया। सुनीता शर्मा ने कहा कि घरों में पानी जमा ना होने दें। कूलर, पुराने टायर, गमले आदि में पानी जमा होने पर उसमें डेंगू का लार्वा उत्पन्न हो जाता है। फ्रिज की ट्रे में पानी जमा ना होने दें। सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा कि पूरे हरिद्वार में अभियान को वृद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है और जनता से निवेदन भी किया जा रहा है पानी को कहीं जमा ना होने दिया जाए। बरसाती पानी जो गमलों में टायर आदि में जमा होता है। हर सप्ताह 1000 घरों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस्पेक्टर विकास छाछर ने कहा कि हरिद्वार में डेंगू को बड़े स्तर पर नष्ट किया जाएगा और इसके अलावा डेंगू को पनपने नहीं दिया जाएगा। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि मंत्री मदन कोशिक के दिशा निर्देश पर क्षेत्र में निरंतर सफाई अभियान, सैनिटाइजिंग अभियान, फागिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सनी गिरी, शुभम चैधरी, मोहित हरियाल, रितेश वशिष्ठ, विकल राठी, रामअवतार शर्मा, अंकुर गुप्ता, स्कंद मोरिया, ज्योति गुप्ता, रजनी चैधरी, पूजा मोरिया, मनोहर लाल खट्टर, सतीश बंटी आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment