हरिद्वार। कमल मिश्रा-वार्ड नंबर 32 के पार्षद अनुज सिंह के संयोजन में वार्ड की प्रत्येक गली को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जा रहा है। मेयर अनिता शर्मा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के अभियान का शुभारम्भ किया। अनिता शर्मा ने वार्ड की सभी गलियों में कैमरे लगाए जाने की सराहना करते हुए कहा कि वार्ड 32 शहर का पहला ऐसा वार्ड है जो पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों की नजर में होगा। इससे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। पार्षद अनुज सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए बुजुर्गो, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरे वार्ड को कैमरों से कवर किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों के आपसी सहयोग से कैमरे लगाए गए हैं। इससे आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगने के साथ कोरोना के मरीजों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। कोई घटना होने पर पुलिस को भी जांच में सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग का लाभ मिलेगा साथ ही शरारती तत्वों पर भी लगाम लगेगी। अनुज सिंह ने कहा कि वार्ड का चहुंमुखी विकास व सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। इसमें वार्ड की जनता का सहयोग उन्हें लगातार मिल रहा है। इस मौके पर सरदार टेक सिंह, धर्मपाल सिंह, पवन तायल, नरेश धीमान, कुंवर बाली, पवन तायल, विक्रम सिंह सिद्धू, रविंद्र सिंह, जसप्रीत सिंह, पंकज सचदेवा, तेजस्वी रौतेला, विवेक गर्ग, अजय शाह, मोनिक धवन, रंजन माहेश्वरी, गुरविंदर सिंह भानु, विनय कुमार, अंकित कुमार, मोंटी, हर्षवर्धन नाथ, विनीत शर्मा, देवेंद्र खत्री, सुमित बंसल, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment