Skip to main content

प्राचीन छड़ी यात्रा आदि बद्री पहुचकर पूजा अर्चना के बाद पहुची जोशीमठ

हरिद्वार। जूना अखाड़े की प्र्राचीन पवित्र छड़ी यात्रा बीती शाम चमोली से पौराणिक तीर्थ आदि ब्रदी पहुॅची। साधुओं के जत्थे का नेतृत्व कर रहे जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज का मन्दिर पहुचने पर मन्दिर समिति के पदाधिकारी नरेन्द्र चाकर,विनोद कुमार,जीत सिंह,नरेश बरमोला,प्यारेलाल आदि ने स्थानीय नागरिकों के साथ पवित्र छड़ी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा पूजा अर्चना की। पवित्र छड़ी को आदि बद्री मन्दिर स्थित मदिंरो के समूह का दर्शन कराया गया,यहां स्थित भगवान विष्णु के प्रमुख मन्दिर में छड़ी की पूजा अर्चना की गयी।                श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने बताया पौराणिक आख्यानों के अनुसार इन मन्दिरों का निर्माण पांडवों ने अपनी स्वर्गारोहण यात्रा के दौरान किया था। आदि बद्री में कुल 16मन्दिर थे,जिनमें से अभी भी 14 मन्दिर बचे हुए है। उन्होने बताया मुख्य मन्दिर भगवान विष्णु का है जिसके गर्भगृह में भगवान विष्णु की एक मीटर उॅची चर्तुभुज काले शालीग्राम की सुन्दर प्रतिमा है। मन्दिरों के इस समूह में भगवान गरूड़,सत्यनारायण,लक्ष्मी अन्नपूर्णा,चकभान,कुबेर,राम-लक्ष्मण हनुमान,सीता,काली,भगवान शिव,गौरी शंकर को समर्पित है। इन मन्दिरों में अभी भी पूजा अर्चना होती है जो कि पिछले सात सौ वर्षो से थापली गांव के ब्राहमण करते चले आ रहे है। शुक्रवार की देर राात्रि पवित्र छड़ी रात्रि विश्राम के लिए पीपल कोटी पहुची,जहां से शनिवार की प्रातः पवित्र छड़ी जोशीमठ के लिए रवाना हुयी। प्रशासन की ओर से प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप साह ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना तथा साधुओं के जत्थे का माल्यापर्ण कर जोशीमठ के लिए रवाना किया। जोशीमढ पहुचने पर पवित्र छड़ी का स्थानीय नागरिकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। पवित्र छड़ी जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद की आचार्य गदद्ी के दर्शन के लिए पहुची,जहां आचार्य गदद्ी की पूजा अर्चना की गयी। यहां से पवित्र छड़ी प्राचीन पौराणिक नृसिंह मन्दिर दर्शनों के लिए पहुची,जहां मौजूद पुजारियों तथा विद्वान ब्राहमणों ने पवित्र छड़ी का अभिषेक कर मन्दिर में पूजा अर्चना करायी। जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि ने बताया इसी स्थान पर दशनाम सन्यास परम्परा के प्रर्वतक आद्यजगद्गुरू शंकराचार्य को 8वीं सदी में ज्ञान प्राप्त हुआ था और देश के चारों कोनो में उनके द्वारा स्थापित की गयी पीठों में से प्रथम पीठ ज्योतिष पीठ की यहां स्ािापना गयी थी। उन्होने बताया नागा संयासियों के सबसे बड़े अखाड़े की श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की भी जोशीमठ में ही प्रार्दुभाव हुआ था। सर्दियों में भगवान बदरीनाथ की मूर्ति नृसिंह मन्दिर में ही विराजती है,जहां बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व पूजा अर्चना की जाती है। नृसिंह मन्दिर में जत्थे में शामिल नागा सन्यासियों महंत शिवदत्त गिरि,महंत पुष्कराजगिरि,महंत पारसपुरी, महंत विशम्भर भारती,महंत रूद्रानंद गिरि,महंत कमल भारती,केदारभारती,महंत महादेवानंद गिरि,महंत मोहनानंद गिरि महंत नितिन गिरि, गंगा गिरि आदि पूजा अर्चना कर सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।