Skip to main content

प्राचीन छड़ी यात्रा पहुची लाखामण्डल क्षेत्र,स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत

हरिद्वार। श्रीपंच दशनाम जूना आनंद भैरव अखाड़ा द्वारा संचालित प्राचीन छड़ी यात्रा शनिवार  को सर्वे भवन्तु सुखिनाः की कामना के साथ पवित्र यमुनोत्री धाम पहुची। जहां तीर्थ पुरोहित हिमालय योगी पं.संदीप शास्त्री,यमुनोत्री धाम के पुजारी भाष्कर उनियाल,सुनील उनियाल आदि ने पवित्र छड़ी का माता यमुनोत्री तथा तप्तकुण्ड में स्नान कराया तथा पूजा अर्चना की। धाम के हनुमान मन्दिर के महंत कमलदास महाराज ने साधुओं के जत्थे का स्वागत किया। इससे पूर्व बड़कोट में आज प्रातः यमुनोत्री धाम रवाना होने से पूर्व उपजिलाधिकारी चतर सिंह चैहान,नायब तहसीलदार जोगेन्द्र सिंह चैहान,सीओ अनुज शर्मा,प्रभारी निरीक्षक हरीश कोहली लेखपाल विमल नौटियाल समाजसेवी जनक सिंह राणा व अन्य कई गणमान्य नागरिकों ने पवित्र छड़ी का पूजन किया व माल्यापर्ण कर पवित्र छड़ी के प्रमुख महंत,सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि ,छड़ी के महंत शिवदत्त गिरि,श्रीमहंत पुष्करराजगिरि,कारोबारी महंत महादेवानंद व अन्य साधु-संतो का स्वागत किया।                  जानकी चटट्ी जहां से पैदल यात्रा प्रारम्भ हुयी,वहा पर प्रशासन की ओर से खच्चरों की व्यवस्था की गयी थी। इस पड़ाव पर ग्राम प्रधान यशपाल राणा,उपप्रधान अमित उनियाल,ग्राम सभा सदस्य प्रदीप प्रभाकर,राकेश रावत,बुद्विसिंह रावत आदि ने ढोल-नगाड़ो के साथ पवित्र छड़ी का स्वागत किया तथा पूजा अर्चना कर पवित्र छड़ी को यमुनोत्री दर्शन के लिए रवाना किया। श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने बताया यमुनोत्री दर्शन के पश्चात आज रात्रि उत्तरकाशी में विश्राम के पश्चात 20सितम्बर को पवित्र छड़ी गंगोत्री धाम के दर्शनों के लिए रवाना होगी।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...