Skip to main content

प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा

हरिद्वार।  भाजपा की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें सात दिनों तक अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के सेवा के कार्य करने का संकल्प लिया गया। गुरुवार को लक्सर रोड जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन पर 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक मंडल में 70-70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और उपकरण दिए जाएंगे। जिले की 70 गरीब बस्तियों, अस्पतालों में 70 व्यक्तियों को स्थानीय आवश्यकतानुसार प्लाज्मा दान किया जाएगा। युवा मोर्चा की ओर से 70 ब्लड डोनेशन कैंप, प्रत्येक बूथ पर 70 पौधारोपण और जिले के 70 गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वेबिनार के माध्यम से 70 बड़ी वर्चुअल कांफ्रेंस का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री से संबंधित 70 स्लाइड की प्रदर्शनी सोशल मीडिया के जरिए प्रचारित की जाएगी। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस भी मनाया जाएगा। दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर खादी के उपयोग और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन को लेकर अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री की ओर से 20 लाख करोड़ रुपये की आत्मनिर्भर भारत की विभिन्न योजनाओं की भी बूथ स्तर तक जानकारी दी जाएगी। कहा कि कार्यक्रम के दौरान कोविड 19 की गाइड लाइन का पूरा पालन किया जाए। इस मौके पर जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, राज सिंह, जितेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।