Skip to main content

राशन कार्डो को बनाने में विलम्ब करने का आरोप लगा सुराज सेवा दल ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार। कमल मिश्रा- जनता के राशन राशन कार्डों को समय पर न बनाए जाने पर आक्रोशित सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने खाद्य पूर्ति कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और राशन कार्डो को शीघ्र बनाए जाने हेतु खाद्य आपूर्ति अधिकारी को ज्ञापन दिया।  इस दौरान सुराज सेवादल के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के राज में गरीब जनता असहाय और लाचार हो चुकी है क्योंकि भाजपा की मोदी सरकार के कार्यकाल में लोगों की समस्याएं नहीं सुनी जा रही है उन्होंने बताया कि पिछले 2 माह पहले  कुछ स्थानीय लोगों के राशन कार्ड बनाने हेतु जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय में फार्म जमा किए गए थे  लेकिन अधिकारियों द्वारा अभी तक राशन कार्ड को लेकर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई जिस  संबंध में  खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर दो तीन बार संपर्क भी किया गया  लेकिन कर्मचारियों से राशन कार्ड के बारे में पूछे जाने पर सही जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी गरीब लोगों की नहीं सुन रहा है चाहे वह राशन कार्ड संबंधी हो या कोई अन्य समस्याएं।  जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्ट हो चुके हैं,ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों को निष्ठावान भाव से निभाने में असक्षम है। राजकुमार सिंह ने बताया कि राशन की दुकानों पर बड़ी धांधली हो रही है राशन आने के उपरांत डीलर मुश्किल से एक या 2 दिन ही दुकान खोलते हैं बाकी जनता को कह दिया जाता है कि राशन समाप्त हो चुका है। मीडिया प्रभारी ज्योति पवार ने कहा कि अगर अधिकारियों द्वारा राशन कार्ड के मामले में शीघ्र अतिशीघ्र कोई उचित कार्यवाही नहीं की जाती तो स्वराज सेवादल एक बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान संदीप शर्मा, अंकुर, गोविंद, शिवम राणा ,सीमा, विवेकानंद ,रवि,मल्होत्रा  मुकेश सैनी, संजीव ,धर्मवीर चैहान, ओम प्रकाश, गिरीश आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।