Skip to main content

सड़कों की दुर्दशा से नाराज व्यापारियों ने की लोक निर्माण के खिलाफ किया प्रदर्शन

हरिद्वार। सड़कों की दुर्दशा से खफा महानगर व्यापार मण्डल से जुड़े व्यापारियों ने जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में पीडब्लयूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुनील सेठी ने कहा कि शहर की सभी सड़कें खुदी पड़ी हैं। सड़कों में बने गहरे गड्डो की वजह से रोजाना जनता चोटिल हो रही है। लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। टूटी फूटी सड़कों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। भूमिगत बिजली व गैस लाइन के कार्यो के चलते पूरे शहर की सड़कों को खोद कर छोड़ दिया गया है। कई जगह जहां कार्य पूरा होने के बावजूद सड़कों को ठीक नहीं किया जा रहा है। जिससे जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिम्मेदार विभाग अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़े बैठे है। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। मायापुर अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया एवं जागृति व्यापार मंडल अध्यक्ष नाथीराम सैनी ने कहा कि पिछले 1 वर्ष से भूमिगत विद्युत व गैस लाईन योजना के तहत अनियोजित तरीके कार्यो की वजह से जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि सड़क पर पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। कुम्भ मेला शुरू होने में समय बेहद कम रह गया है। ऐसे में सड़कों की मरम्मत ना होना कुंभ कार्यो की असलियत बता रहा है। यदि जल्द से जल्द सड़कांे की मरम्मत ओर गड्डो को नही भरा गया तो लोनिवि के कार्यलय पर धरना दिया जाएगा। विरोध जताने वालों में मुख्य रूप से पंकज माटा, मनोज कुमार आदित्य, मुकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजेश भाटिया, अमित गर्ग, पीयूष चैधरी, शाहनवाज कुरैशी कपिल कुमार, तरुण व्यास, दीपक पांडेय, देवेन्द्र आहूजा, संजय कुमार, अरुण शर्मा, राहुल चैहान, मुकेश अरोड़ा, राजेश शर्मा, राजेश सुखीजा, कपिल अरोड़ा, प्रीतम सिंह आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।