हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगजीतपुर वार्ड नं0 55 में केक काटकर व फल वितरित कर सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फल वितरित किये गये। भाजपा पार्षद लोकेश पाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को नई ऊंचाईयों की ओर ले जा रहे हैं उनकी नेतृत्व क्षमता से देश दुनिया में भारत का नाम ऊंचा हुआ। अनेकों योजनायें संचालित कर देशवासियों को लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सभी वर्गो का विकास कर रही है। जनहित के कार्यो में सरकार के फैसले कारगर सिद्ध हो रहे है। आदेश चैहान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री विकासवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा सप्ताह के रूप में जन्मदिवस मनाये जाने की शुभकामनायें दी। वार्ड पार्षद लोकेश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन देश के लिए समर्पित है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र राणा ने कहा कि प्रत्येक वर्ग को केन्द्र की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कोरोना काल में भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कार्य किये वह प्रशसंनीय है। इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री संजय सिंह, भाजपा पार्षद लोकेश पाल, पार्षद मनोज परालिया, पार्षद विकास कुमार, प्रदीप कुमार, अमित वालिया, सन्नी पारचे, कमल प्रधान, पिन्टू प्रधान, पप्पू प्रधान, समाजसेवी कमल राजपूत आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment