Skip to main content

सेवा सप्ताह के तहत भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान

हरिद्वार। पीएम मोदी के जन्म दिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीपुर विधायक आदेश चैहान के नेतृत्व में जगजीतपुर स्थित पार्क, निरंजनी अखाड़ा चैक, पीठ बाजार तक सफाई अभियान चलाते हुए सफाई की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया और लोगों से भी स्वच्छता रखने की अपील की। इस अवसर पर विधायक आदेश चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सिखाया कि स्वच्छता क्यों जरूरी है। उनके अथक प्रयासों से आज देश प्रगति की ओर अग्रसर है। उनके जन्मदिवस पर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें। उनके द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान को गति प्रदान करें। देश को स्वच्छ रख प्रगति में अपना योगदान दें। भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह और बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहा कि स्वच्छता से ही सद्बुद्धि और सद्मार्ग का रास्ता  खुलता है। सभी को सच्चे देशवासी होने का कर्तव्य निभाते हुए प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद मनोज प्रालिया, पार्षद लोकेश पाल, पार्षद विकास कुमार, मीडिया प्रभारी लव शर्मा, अमित वालिया, संजय सिंह, कमल प्रधान, विपिन शर्मा, प्रदीप कुमार, समाजसेवी कमल राजपूत, पिंटू प्रधान, अजय बबली, पप्पू, पंकज धीमान, अशोक सिंह, नीरज चंचल, मनोज चैहान, मोहित प्रालिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने बताया कि सेवा सप्ताह के चैथे दिन शिवडेल स्कूल के समीप फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 


वा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालवीय चैक चलाया सफाई अभियान
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वंे जन्म दिवस के उपलक्ष्य मे जारी सेवा सप्ताह के तहत भाजपा पदाधिकारियों ने पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा एवं उसके परिसर की स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई का कार्य किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि पीएम मोदी ने एक अभिभावक की तरह सदैव समाज एवं देश की चिंता की है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं दीर्घजीवन प्रदान करे। जिससे कि वे देश की सेवा लंबे समय तक कर सकें। जिस लक्ष्य और सोच के साथ पीएम मोदी देश की सेवा कर रहे हैं। उसी का ही परिणाम है कि आज पूरा विश्व उनका लोहा मानता है। कोरोना महामारी के काल में जिस प्रकार से उन्होंने देश का नेतृत्व किया है वह अपने आप में एक मिसाल है। इस दौरान जिला महामंत्री विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष रोहित साहू आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।