हरिद्वार। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाए जाने की शुरूआत पौधारोपण के साथ हुई। सेवा सप्ताह के तहत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के पहले दिन भाजपा हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चैक पर अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत चीन हो या पाकिस्तान सभी को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। पिछले 6 वर्षों में पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। जिसका श्रेय पूर्णतया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों को जाता है। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी और महामंत्री तरुण नैयर ने कहा कि 20 सितम्बर तक चलने वाले सेवा सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान, फल वितरण, गरीब बस्तियों में सेवा कार्य जैसे आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मां गंगा से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री शतायु हों और इसी प्रकार भारत का नेतृत्व करते रहें। उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, सुंदर शर्मा, सीताराम बड़ोनी, महामंत्री तरुण नैयर, सचिव देव सोनी, रवि चैहान, युवा मोर्चा के महामंत्री चंद्रकांत पांडे, अमित वर्मा, चैधरी जगत सिंह एवं मीडिया प्रमुख विकल राठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment