हरिद्वार। शहर में शराब, स्मैक व अन्य नशा की गली गली में बिक्री के खिलाफ शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चैक से मुखिया गली तक मार्च कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा की इस वक्त पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। उससे उत्तराखंड भी अछूता नही है। लेकिन प्रदेश सरकार के मुखिया व मंत्री घर घर शराब व् अन्य नशे बिकवाने का कुकृत्य कर रहे है। जिसे प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। शहर अध्यक्ष नितिन यादव व प्रदेश प्रवक्ता सेवादल बलराम गिरी कड़क ने कहा कि हरिद्वार का उत्तरी क्षेत्र हो या मध्य क्षेत्र या फिर ज्वालापुर क्षेत्र हो। हर जगह गली मोहल्लों में शराब, स्मैक व अन्य नशा बिक रहा है। जिससे हरिद्वार जैसी धार्मिक नगरी की युवा पीढ़ी बर्बादी की और जा रही है। नितिन यादव ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार को मुंबई नहीं बनने दिया जाएगा। अगर जल्द से जल्द शराब, स्मैक व अन्य नशे की बिक्री पर रोक नही लगाई गयी तो शहर सेवादल सड़को पर उग्र आंदोलन करने पर विवश हो जायेगा। पार्षद कैलाश भट्ट व राहुल प्रियंका गांधी सेना के शहर अध्यक्ष हरीश साहनी ने कहा की हरिद्वार में स्मैक की वजह से 14-15 साल के बच्चे अपने घर का सामान तक बेच रहे हैं। ऐसे बच्चों को मां बाप घर में जंजीरो से बांध कर नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे है। सन्नी मल्होत्रा व ब्लॉक महामंत्री विशाल निषाद ने कहा कि अगर जल्द नशे पर रोक नही लगायी गयी तो शहरी विकास मंत्री के आवास का घेराव किया जायेगा। प्रदर्शन करने वालो में युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल, प्रदेश महामंत्री अनुशासन समिति सत्यनारायण शर्मा, महानगर महामंत्री आकाश भाटी, शलभ गुप्ता, ऋषभ वशिष्ठ, सेवादल उपाध्यक्ष तरुण सैनी, महामंत्री अंकित शर्मा, सचिव पवन शर्मा, राजेंद्र कश्यप, दिनेश खड़का, वेदांत उपाध्याय, करणसिंह राणा, हिमांशु ठाकुर, शुभम जोशी, भारत गिरी, मोनू राजपूत, नितिन शर्मा, शिव कुमार राजपूत, पंकज चैबे, लक्की, नीरज पाल, महिंदर कश्यप, आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment