हरिद्वार। कमल मिश्रा- उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा गांव में अनुसूचित जाति की बेटी के साथ दुष्कर्म एवं एवं पंजाब में कुलबीर सिंह के हत्यारोपी की गिरफ्रतारी की मांग को लेकर सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में भगत सिंह चैक पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान दुष्कर्म का शिकार हुई युवती को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रमेश जोशी ने कहा कि दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। उ.प्र. के हाथरस जनपद में वाल्मिीकि समाज की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के साथ उसे बुरी तरह मारा पीटा गया। आरोपियों ने बर्बर अत्याचार करते हुए उसकी जीभ काट दी, रीढ़ की हड्डी व हाथ पैर तक तोड़ दिए। इस समय पीड़िता अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच झूल रही है। लेकिन पुलिस आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि आरोपियों का तत्काल एनकाउंटर किया जाए। जिससे अपराधियों में खौफ पैदा हो। साथ ही पीड़िता के परिवार को पर्याप्त मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। यदि पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला तो सुराज सेवादल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि देश भर में महिलाओं के साथ बलात्कार, लूट, अपहरण की घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकारें इसे रोकने में नाकाम सिद्ध हो रही है। इसके अलावा युवाओं को रोजगार, शिक्षा स्वास्थ्य, महंगाई, भ्रष्टाचार, दलित उत्पीड़न जैसे तमाम मुद्दों पर भी सरकार विफल हो चुकी है। प्रदर्शन करने वालों में हरवीर सिंह, सचिन, अभिनव शंखधर, राजकुमार, रविन्द्र राणा, ज्योति, प्रविन्द्र, गोकुल डबराल, एमडी गैरोला, विक्की, संदीप शर्मा, पंकज, हन्नी, मोनू आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment