Skip to main content

ट्रेड यूनियनों ने दिया सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में धरना

हरिद्वार। संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति ने सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में भगत सिंह चैक पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू के कार्यकर्ता शामिल रहे। धरने को संबोधित करते हुए एटक के जिला अध्यक्ष मुनरिका यादव व सीटू के जिला अध्यक्ष पीडी बलूनी ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी कानून बनाकर मजदूरों पर थोप रही है। मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही सरकार श्रम संगठनों से वार्ता भी करना उचित नहीं समझ रही है। कोरोना आपदा में सरकार देश की जनता, कर्मचारियों के अधिकारों में कटौती कर रही है। उन्होंने मांग की कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सार्वभौमिक बनाया जाए, बढ़ती महंगाई पर रोक लगायी जाए तथा रोजगार सृजन के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक को तत्काल हटाया जाए। समाप्त किए गए पदों को पुर्नजीवित किया जाए। श्रम कानूनों में किए मजदूर विरोधी संशोधनों को निरस्त किया जाए। श्रमिकों के अधिकारों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाए। सभी कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। न्यूनतम वेतन 21 हजार रूपए  तथा न्यूनतम पेंशन 10 हजार रूपए की जाए। भेल के श्रमिक नेता राजबीर चैहान ने कहा कि केंद्रीय व राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश एवं निगमीकरण की नीति को पूर्णतया समाप्त किया जाए। भविष्य निधि की पात्रता हेतु सीलिंग को समाप्त कर सभी कामगारों को लाभ दिया जाए। पुरानी पेंशन नीति को बहाल किया जाए। धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रेमचंद सीमरा, मुकेश धीमान, मनीष सिंह, राधेश्याम, नवीन कुमार, योगेंद्र राम, रणवीर सिंह, आशुतोष योगेंद्र सिंह, नरेश कुमार, मुनरिका यादव, सौरभ त्यागी, संदीप चैधरी, मनमोहन, नईमखान, आईडी पंत, दिनेश सलोनिया, रवि प्रताप राय, एमएस त्यागी, घनश्याम यादव, रोहित सिंह, परमाल, दीपक साण्डिल्या, विजयपाल सिंह, एमएस वर्मा, राजबीर चैहान, मंजूर खान, राजेंद्र चैहान, मुकुल राज, अमरीश चैहान, मनोज यादव, अमित सिंह, अश्विनी चैहान, आशुतोष चैहान, अनंगपाल, प्रदीप कुमार, रेशू चैहान, अरविन्द कुमार, राजेश बिष्ट, इफ्तकार हसन, करण सिंह, श्रवण चैहान, सुनील नेगी, प्रवीण कुमार, संजय शर्मा, प्रदीप चैहान, पीडी बलूनी, एमपी जखमोला, इमरत सिंह, केएस गुंसाई, वीरेंद्र ंिसंह, आरपी जखमोला, आरसी धीमान, अशोक चैधरी, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, बसीम अहमद, आरके बड़ोनी, विनोद कुमार, सोनू कुमार, कमल देवेंद्र, रोबिन, अमरीश गौरव धीमान आदि शामिल रहे। प्रदर्शन के उपरांत मांगो के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...