हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के एक प्रतिनिधी मण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी के नेतृत्व मे नगर निगम मेयर अनीता शर्मा को ज्ञापन दिया। व्यापारियो ने माँग की है कि लाॅकडाउन अवधि से अब तक का किराया माफ किया जाए और आधा किया जाए। व्यापारियों ने साथ ही शहर मे लघु व्यापारियों के लिए वेंडिग जोन व पार्किंग की व्यवस्था करने की माँग भी की। ज्ञापन देते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा की मार्च से ले कर अब तक हरिद्वार मे दुकानो पर ताले लटके हुए है और ऐसे में नगर निगम से कई कई हजारों के किराए के नोटिस भेज दिए गए हैं। जो व्यापारियों के लिए बहुत बड़ी चोट है। कोरोना काल में नगर निगम मानवता की नजर से देखे। चैधरी ने कहा की लाॅकडाउन के समय बाजार पूरी तरह बंद था पर अनलोक के बाद भी राज्य की सीमा नहीं खुलने के कारण यात्री नहीं आ पाया है। जिससे दुकानो पर अभी तक भी कोई काम नहीं है। इस लिए नगर निगम अब तक का पूरा किराया माफ करे और अब सीमा खुलने के बाद भी पूरी तरह यात्री खुल कर नहीं आएगा। इस लिए अब से कोरोना काल तक किराया आधा करना चाहिए। जिला महामंत्री डा. विशाल गर्ग व महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट ने कहा कि भगत सिंह चोक के पास एक वेंडिंग जोन बनाया जाना चाहिए। जिससे सड़कों पर लगने वाली जाम और भीड़ कम होगी और नगर निगम की आय भी बढ़ेगी। महानगर महामंत्री सुमित अरोरा व पूर्व शहर आदेश मारवाड़ी ने कहा कि नगर निगम को व्यापारियांे की पीड़ा समझनी चाहिए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment