हरिद्वार। भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन ने केंद्र सरकार पर बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकामी का आरोप लगाया है। सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीनिवासन ने कहा कि हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आयी मोदी सरकार के छह साल के कार्यकाल में देश में बेरोजगारी की स्थिति चरम पर है। उन्होंने कहा कि वादे पूरे करने में नाकाम रही मोदी सरकार टेलीविजन की सरकार बन कर रह गयी है। सरकार के पास युवाओं के लिए कोई नीति नहीं है। वादे पूरे करने में नाकाम मोदी सरकार का युवाओं को रोजगार देने का वादा भी झूठ साबित हुआ है। देश में बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। पीएम मोदी मन की बात करते हैं,लेकिन रोजगार पर बात नहीं करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार केवल पंूजीपतियों के हित में काम कर रही है। युवा बेरोजगारों से कोई सरकार को कोई लेना देना नहीं रह गया है। उत्तराखण्ड में भी रोजगार की स्थिति बेहद खराब है। लाॅकडाउन के बाद वापस लौटे राज्य के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। श्रीनिवासन ने कहा कि रोजगार के मुद्दे पर सरकार को चेताने के लिए युवा कांग्रेस द्वारा रोजगार दो जवाब दो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रोजगार के मुद्दे पर सरकार को बड़े स्तर पर घेरा जाएगा। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों से उत्तराखण्ड की जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बड़ी जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा से विधायक शीशपाल खैरवाल ने कहा कि केंद्र के साथ राज्य सरकार की रोजगार के मुद्दे पर पूरी नाकाम सिद्ध हुई है। प्रवासियों तक को सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि सरकार बेरोजगारों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। युवाओं को रोजगार देने की मांग कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकद्मे दर्ज किए जा रहे हैं। लेकिन मुकद्मों के डर से यूथ कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। युवाओं के मुद्दों को पूरे जोरशोर उठाया जाता रहेगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामविशाल देव, जिला अध्यक्ष अमरदीप रोशन, कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर इंजीनियर, विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर, अरशद ख्वाजा, अनिल भास्कर, रवि कश्यप, आकाश भाटी, हिमांशु बहुगुणा, यशवंत सैनी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मेयर अनिता शर्मा, पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने प्रैस क्लब पहुंचकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन को बुके देकर स्वागत किया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment