हरिद्वार। नगर कोतवाली के पुराना औद्योगिक क्षेत्र के हिल बाईपास मार्ग पर स्कूटर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में स्कूटर सवार कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मंझोली मुरादाबाद निवासी विष्णु उर्फ बंटी (26) पुत्र पप्पू अपने ससुराल वाल्मीकि बस्ती बिल्वेकश्वर कॉलोनी के पास में रह रहा था। विष्णु पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करा रहा था। मंगलवार रात को विष्णु स्कूटर से कंपनी जा रहा था। हिल बाईपास मार्ग पर अचानक रात को स्कूटर अनियंत्रित हो गया और कर्मचारी सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने कर्मचारी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बीते काफी समय से विष्णु हरिद्वार में ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि कर्मचारी के सिर और शरीर पर कई जगह चोटें लगी थी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment