Skip to main content

हजरत पैंगंबर मोैहम्मद साहव का यौम से विलादत अकीदत व सादकी से मनाई गई

हरिद्वार। हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का यौम-ए-विलादत (जन्म दिवस) जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत, सादगी और एतराम के साथ मनाई गई। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार धूमधाम से जुलूस-ए-मोहम्मदी नहीं निकाला जा सका। केवल सादगी पूर्ण तरीके से कुछ लोगों ने ही चादर दरगाह पर पेश की। इस दौरान पैगंबर साहब की शान में अकीदतमंदों ने सरकार की आमद मरहबा, मुख्तार की आमद मरहबा, पत्ती-पत्ती, फूल-फूल, या रसूल, या रसूल, मुस्तफा जाने रहमत पर लाखों सलाम आदि नारे लगाए। शुक्रवार को अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के पदाधिकारियों ने मंडी का कुआं स्थित दरगाह रोशन अली शाह रह. पर पहले चादरपोशी कर दुआएं मांगी। इसके बाद वहां से हाईवे स्थित कन्या गुरुकुल परिसर के पास घड़ी वाले पीर बाबा के नाम से मशहूर हजरत आमीर अली शाह रह. की दरगाह पर चादर पेश कर फातिहाख्वानी की गई। हाफिज अब्दुल वाहिद साहब ने मुल्क में अमन-चैन और कोरोना से निजात दुआ कराई। अंजुमन गुलमाने मुस्तफा सोसायटी के संरक्षक हाजी नईम कुरैशी व सदर हाजी शफी खान ने कहा कि पैगंबर साहब ने इंसानियत को रोशनी दी। अपने नूर से पूरी दुनिया को मुनव्वर कर दिया। मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन का पैगाम दिया। हम सबको को उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए। नायब सदर हाजी अनीस खान व सचिव शादाब कुरैशी ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक मोहम्मद साहब का जन्म रबी-उल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख को हुआ था। उनकी आमद इस्लामी हिजरी सन के रबी उल महीने की 12 तारीख को हुई थी। उन्होंने 12 तारीख को ही दुनिया से पर्दा लिया था। उन्होंने बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सादगी पूर्ण तरीके से जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाई गई। जश्न-ईद-मिलादुन्नबी और उर्स-ए- हजरत मखदूम साबिर पाक की खुशी में लोगों ने अपने घरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया। शाम को घरों में मोमबत्ती और चिराग जलाकर रोशनी की। नगर निगम की ओर से ज्वालापुर क्षेत्र के कई इलाकों में त्योहार को देखते हुए साफ सफाई दुरुस्त रखी गई। सुबह ही गली मोहल्लों में चूने का छिड़काव भी कर दिया गया था। इस दौरान हाजी इरफान अंसारी, हाजी रफी खान, गुलजार अंसारी आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।