Skip to main content

कांग्रेसियों ने लौह पुरूष सरदार पटेल,पूर्व प्रधानमंत्री के शहादत दिवस को मनाया किसान अधिकार दिवस

हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व वाल्मिीकि जयंती को किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाते हुए पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कनखल स्थित मेयर कैंप कार्यालय पर सभा का आयोजन कर स्व.इंदिरा गांधी तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सभी को वाल्मिीकि जयंती की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा देश के विकास तथा एकता अखण्डता बनाए रखने में दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। तीन बार प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश का नेतृत्व करने वाली तथा संकल्प की धनी स्व.इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को करारा सबक सिखाते हुए पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगलादेश का निर्माण कराया। देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों का भारत में विलय कर एक मजबूत भारत की नींव रखने मंें महत्वपूर्ण योगदान दिया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि वाल्मिीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण समाज को प्रेरणा देने वाला ग्रंथ है। स्व.इंदिरा गांधी को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की अवहेलना कर रही है। नए कृषि कानून लागू कर किसानों को पंूजीपतियों का गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के मंसूबों का कामयाब नहीं होने देंगे। किसानों के सम्मान के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने से भी कायकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। पूर्व विधायक रामयशसिंह व अमरीश कुमार ने कहा कि किसानों का खोया हुआ सम्मान वापस दिलाकर ही रहेंगे। मेयर अनिता शर्मा व महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण योगदान किया। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे देश को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी व युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। बदलाव के लिए आतुर जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलते कांग्रेस ही देश में खुशहाली लाएगी। इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, ओ.पी.चैहान,जगत सिंह रावत, चै.बलजीत सिंह, जटाशंकर श्रीवास्तव, हाजी नईम कुरैशी, अशोक शर्मा, रफी खान, श्रमिक नेता राजवीर सिंह, सीपी सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, राजीव चैधरी, यशवंत सैनी, डा.दिनेश पुंडीर, संदीप गौड़, हरद्वारी लाल, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र एडवोकेट, बीएस तेजियान, अशोक उपाध्याय, सत्येंद्र वशिष्ठ, हरीश शेरी, राजेंद्र बालियान, मनोज जाटव, राजेंद्र श्रीवास्तव, जगदीप असवाल,सुनील सिंह, जफर अब्बासी, तासीन अंसारी, शाहनवाज कुरैशी, पुनीत, विशाल राठौड़, रचित अग्रवाल, वीरेंद्र शर्मा, संदीप सैनी, नवाज अब्बासी, सत्यपाल शास्त्री, शुधांशु जोशी, संगम शर्मा, बृजमोहन बर्थवाल, त्रिलोचन सिंह, विकास चैहान, वेदपाल तेजियान, सुषमा सहगल, वसीम सलमानी, एलएस रावत, सोनू शर्मा, मुकेश शर्मा, अजय शर्मा, सुमित भाटिया, विजय गुप्ता आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।