Skip to main content

कृषि कानून किसानों को अच्छा मुनाफा और अपनी फसल कहीं भी बेचने का अवसर देगा-भगत

हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कृषि कानून का किसान नहीं, बल्कि कांग्रेस विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों को अच्छा मुनाफा और अपनी फसल कहीं भी बेचने का अवसर देगा। आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कृषि कानून के बल पर ही भाजपा सरकार बनाएगी। कृषि कानूनों का लाभ किसानों को जल्द ही मिलेगा। बुधवार को भाजपा के मध्य हरिद्वार के मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि केंद्र सरकार ने ही किसानों को पहली बार एक लाख 34 हजार करोड़ का बजट और एक लाख करोड़ का स्पेशल पैकेज दिया। ताकि किसानों की दशा और दिशा दोनों सुधर सके। उन्होंने कहा कि किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ देने वाली केवल भाजपा सरकार ही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ताओं को आपसी मनभेद व मतभेद बुलाकर संगठन के लिए कार्य करना होगा। कांग्रेस ने 60 साल तक केवल देश को लूटने का काम किया है, इस भरपाई के लिए संगठन के कार्यकत्र्ताओं को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जब जम्मू कश्मीर पर निर्णय लिया जा रहा था तब कांग्रेस नेता कहते थे कि यदि ऐसा हुआ तो देश के अंदर खून खराबा हो जाएगा। लेकिन, इस ऐतिहासिक फैसले के बाद देश में सबकुछ सही रहा। उन्होंने कहा कि मोदी के स्वच्छता अभियान से लेकर सभी आंदोलन जनआंदोलन बन गए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार, जिला महामंत्री विकास तिवारी, अन्नू कक्कड़, कुसुम गांधी, लव शर्मा आदि मौजूद रहे। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध नहीं हो सकते। मुख्यमंत्री ने सरकार और अपने जीवन में जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है। वे पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं। सीएम की ईमानदारी पर शक की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राज्य की सरकार को अस्थिर करने के लिए मुख्यमंत्री पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, पर, सरकार हाइकोर्ट के सीबीआइ जांच के आदेश को चुनौती देगी। कहा कि कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का सपना साकार होने जा रहा है। इसी तरह आलवेदर रोड भी प्रदेश के विकास में मील का पत्थर है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।