Skip to main content

राजनीति में दल बदलना अच्छी बात नहीं, इससे बचना चाहिए-बंशीधर भगत


हरिद्वार। डाॅ.मनोज कुमार- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने ने कहा कि दल बदलने से नेता का स्थान और हैसियत कम हो जाती है। राजनीति में दल बदलना अच्छी बात नहीं, इससे बचना चाहिए। विश्वास व्यक्ति में नहीं, पार्टी की नीतियों में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति-रीति सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलायी कांग्रेस के सीएम पर आए हाईकोर्ट के फैसले से राजनीतिक लाभ उठानी चाहती है। सीबीआई जांच के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने से साफ हो गया है कि पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है। शुक्रवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही। राज्य का तेजी से विकास हो रहा है और कोई किसी से नाराज नहीं है। दावा किया कि 2022 में भाजपा इस मिथक को तोड़ देगी कि राज्य में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस सरकार बनाती है। हरक सिंह की नाराजगी से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि वह नाराज नहीं है, यह बात मीडिया द्वारा फैलायी गई है। हरक सिंह रावत को उत्तराखंड भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड और दमयंती रावत को इसी बोर्ड के सचिव पद से हटाने पर उन्होंने कहा कि राजकाज में यह सब चलता रहता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में चलायी जा रही हर घर नल, हर घर पानी, प्रदेश के लोगों को मु्फ्त ईलाज के लिए शुरू की गयी अटल आयुष्मान योजना, रोजगार जैसे तमाम मुद्दों पर सफलता पूर्वक कार्य कर रही प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से घबराई कांग्रेस अदालत के फैसले पर भी राजनीति कर रही है। हाल ही में लागू किए गए कृषि कानूनों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक पूरी तरह किसानों के हित में हैं। प्रदेश मंत्री मण्डल मे रिक्त पदों को भरे जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि इस पर निर्णय मुख्यमंत्री को लेना है। अगले वर्ष होने जा रहे कुंभ मेले के संबंध में उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर जो स्थिति होगी उसी के अनुसार नियमों के तहत कुंभ का आयोजन होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पिछले दो दिनों से हरिद्वार में हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा फिलहाल हरिद्वार सहित 4 जिलों में अपना प्रशिक्षण वर्ग चला रही है, इसके बाद बाकी जिलों का नंबर आयेगा। कहा कि राज्य में भाजपा के 252 मंडल है और एक-एक कर सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से घर-घर जाकर संपर्क करने को कहा। इसके लिए तीन कैटेगरी बनायी गई हैं। पहले में ऐसे घर हैं जो भाजपा में नीतियों में विश्वास नहीं रखते। कार्यकत्र्ता इनको भाजपा की नीति-रीति समझाएंगे ताकि सोच बदली जा सके। दूसरे वे हैं जो भाजपा के विरोधी हैं। ऐसे घरों से संपर्क कर सरकार के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। तीसरी कैटेगरी में भाजपा समर्थक घर हैं। इनसे कार्यकत्र्ता लगातार संपर्क साधते रहेंगे। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान,महामंत्री विकास तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी सतीश सैनी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इससे पहले भाजपा मंडल ज्वालापुर उत्तर के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत ने आरंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार निरंतर देश के हित में कार्य कर रही है। कांग्रेस किसानों को बरगालने व जनता में भ्रम फैलाकर पार्टी की छवि बिगाड़ने का कार्य कर रही है। शुक्रवार को एक बैंक्वेंट हाल में शुरू प्रशिक्षण में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हितों में कृषि कानून लाए। इसमें न तो मंडियों को खत्म किया जा रहा है और न ही न्यूनतम मूल्य समाप्त किया जा रहा है। बल्कि, न्यूनतम मूल्य तो फसल से पहले ही घोषित किया जाएगा। कहा कि जितना कार्य भाजपा सरकार ने किसानों के लिए किया है, उतना आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया। इस मौके पर भाजपा ज्वालापुर मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह चैहान, दायित्वधारी दीप्ति रावत, शोभाराम प्रजापति, विधायक ऋतु खंडूरी, राजकुमार चैहान, योगेश चैहान, नरेश जायसवाल, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।