हरिद्वार। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है। दो अक्तूबर 1994 को मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड के आरोपियों को सजा दिलाए जाने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में प्रदेश महामंत्री आरएस मनराल ने बताया कि रामपुर तिराहा कांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों के अपराधियों को आज तक भी सजा नहीं मिल पाई है। 26 वर्ष होने के बाद भी उन शहीदों को आज तक न्याय नहीं मिल पा रहा है। भाजपा और कांग्रेस की सरकारें आती-जाती रहीं। लेकिन किसी भी सरकार ने खुले घूम रहे आरोपियों को आज तक सजा दिलवाने के लिए काम नहीं किया। सुरेंद्र सैनी, भीमसेन रावत, आनंद सिंह नेगी ने कहा कि सरकार उच्च न्यायालय में चल रहे मुकदमों में रामपुर तिराहा कांड की पैरोकारी कर आरोपियों को सजा दिलाए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment