Skip to main content

शुचितापूर्ण राजनीति व संस्कारवान कार्यकत्र्ता ही भाजपा की पहचान: मदन कौशिक

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार मण्डल का दो दिवसीय केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर का भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में समापन हुआ। दूसरे दिन केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर के सत्र को सम्बोधित करते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि शुचितापूर्ण राजनीति व संस्कारवान कार्यकत्र्ता ही भाजपा की पहचान हैं, भारतीय राजनीति में जनसंघ से प्रारम्भ हुआ सफर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केन्द्र में पूर्ण बहुमत वाली सरकार की स्थापना करोड़ों कार्यकत्र्ताओं के बलिदान, परिश्रम व निष्ठा का ही प्रतिफल है। मदन कौशिक ने कहा कि केन्द्र में अटल बिहारी वाजपेयी जी को बहुमत साबित करने के लिए मात्र एक वोट की आवश्यकता थी। उन्होंने अपनी सरकार को खरीद-फरोख्त से बचाने के स्थान पर गंवाना मंजूर किया तथा भारतीय राजनीति में आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। जनसंघ में 3 सांसद व भाजपा में 2 सांसदों से प्रारम्भ हुआ सफर अपनी सफलता की कहानी स्वयं बयां करता है। आज देश की संसद में 303 लोकसभा सदस्य भाजपा के हैं। ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाई ने अपने सम्बोधन में सरकार की उपलब्धियों व जनहित के कार्यों को उल्लेखित किया। उन्होंने कहा कि विगत छः वर्ष के कार्यकाल में नरेन्द्र मोदी सरकार ने भारत की दशा और दिशा दोनों बदल कर रख दी है। राज्य की त्रिवेन्द्र सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। छठे सत्र में संघ के विभाग प्रचारक शरदजी भाई साहब ने हमारा विचार परिवार विषय पर अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व्यक्तित्व का निर्माण करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जागृत करता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रति व्याप्त गलत धाराणाओं का निदान व समापन संघ को करीब से जानकर ही किया जा सकता है। संगठन में संस्कार, शुचिता, राष्ट्रभक्ति एवं समरसता आधार स्तम्भ है। जीवन में अनुशासन व समर्पण से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। सत्र का समापन प्रदेश भाजपा के महामंत्री राजू भण्डारी की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चैहान ने अपने सम्बोधन में भाजपा कार्यकत्र्ताओं को अपने स्वर्णिम इतिहास से सबक लेकर राष्ट्र को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध करने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि भारत एक प्राचीन देश है जिसका अपना इतिहास धर्म, संस्कृति विश्व में अपना विशिष्ट स्थान रखती है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, मण्डल के पालक रोहित साहू, मण्डल महामंत्री तरूण नैयर आदि ने आये हुए वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत किया। दो दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मण्डल अध्यक्ष व पार्षद अनिरूद्ध भाटी, विनित जौली, अनिल मिश्रा, सुनीता शर्मा, अनिल वशिष्ठ, विकास कुमार विक्की, श्रुति खेवड़िया, कमल बृजवासी, किशन बजाज, पुष्पा शर्मा, विकल राठी, विदित शर्मा, रितेश वशिष्ठ, गोमती मिश्रा, पूनम मखीजा, मुकेश पुरी, मुकेश राणा, रामसिंह बबलू, रवि चैहान, अर्चित चैहान, भास्कर जोशी, दिनेश पाण्डे, अजीत कुमार, चन्द्रकांत पाण्डे, हेमलता जोशी, यशोदा यादव, रिया अरोड़ा, पूरण पाण्डे, इष्टदेव सोनी, उमेश मिश्रा, सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, मनीष चैटाला, आदित्य झा, अंजू वधावन सहित भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा आदि के पदाधिकारियों के साथ ही भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।