हरिद्वार। विधायक आदेश चैहान ने देशवासियों को बाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि बाल्मिकी द्वारा दी गई त्याग, समरसता सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज पहले से कहीं अधिक प्रासिंगिक है। उन्होंने कहा है कि हमें समाज के कमजोर वर्ग की सेवा व सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। रामायण जैसे महान कालजयी ग्रंथ की रचना कर उन्होंने विश्व को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र से परिचित कराया। रामायण के माध्यम से उन्होंने एक आदर्श समाज का चित्रण प्रस्तुत समाज को सत्य, कर्तव्यनिष्ठ एवं सन्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया। आदेश चैहान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने पूरे विश्व को जीवन मूल्यों का संदेश दिया। इन संदेशों पर अमल करने की निहायत जरूरत है। महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलकर देश व प्रदेश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सभी को योगदान करना चाहिए। सभी को महर्षि वाल्मीकी के महान दृष्टिकोण तथा उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने व्यवहार में अपनाने का संकल्प लेना होगा।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment