हरिद्वार। ईदगाह कमेटी के सचिव हाजी नईम कुरैशी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए त्यौहार की खुशीयां मनाते समय कोरोना वायरस से बचाव का ध्यान रखने की अपील की। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि देश में विभिन्न धर्म समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले तैयार हिन्दुस्तान की गंगा जमुनी तहजीब का संदेश देते हैं। रोशनी का पर्व दीपावली हमेशा से एकता भाईचारे का पैगाम देता रहा है। सभी धर्म समुदाय पर्वो पर एकता की मिसाल पेश करते चले आ रहे हैं। हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि दीपावाली पर्व के मौके पर गरीब, असहाय निर्धन परिवारों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कोविड को लेकर दिशा निर्देश देती चली आ रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार कोविड की रोकथाम को लेकर आमजनमानस में जागरूकता पैदा करने में निर्णायक भूमिका निभा रही है। त्यौहार के अवसर पर महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। बाजार में खरीददारी के लिए जाते समय मास्क लगाकर जाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। दीपावली मनाते समय पर्यावरण का भी ख्याल रखें। विदेशी सामान के बजाए देश में बना सामान ही खरीदें। कुम्हारों द्वारा परंपरागत रूप से बनाए जाने वाले मिट्टी के दिए प्रयोग करें। इससे एक ओर जहां कुम्हारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी वहीं पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment