हरिद्वार। दीपावली को देखते हुए सूखी नदी पर बनाए गए अस्थाई पुल को दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया। सूखी नदी पर पुल निर्माण के चलते लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल निर्माण के दौरान लोगों की सुविधा के लिए नदी पर एक अस्थाई पुल बनाया गया था। लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते कुछ समय बाद ही पुल को बंद कर दिया गया था। जिससे नदी के दोंनो ओर रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्राहक भी दुकानों पर नहीं पहुंच पा रहे थे। इसको देखते हुए क्षेत्र के व्यापारीबंद किए गए अस्थाई पुल को खोलने की मांग कर रहे थे। पार्षद अनिल वशिष्ठ के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों व व्यापारियों ने कार्यदाई संस्था लोनिवि के अधिकारियों से पुल को आवागमन हेतु खोलने के लिए मांग की। व्यापारियों व क्षेत्रवासियों के आग्रह को स्वीकार कर लोनिवि के अधिकारियों ने दीपावली को देखते हुए पुल खोलने पर सहमति जताते हुए पुल को आवागन के लिए खोल दिया गया। पार्षद अनिल वशिष्ठ ने कहा कि अस्थाई पुल पर आवागमन शुरू होने से मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों व क्षेत्रवासियों का राहत मिलेगी। व्यापारी नेता सुनील शेट्टी ने कहा कि वैकल्पिक मार्ग खुलने से ग्राहक आसानी से बाजार में आ सकेंगे। व्यापारी नेता गुलशन भसीन ने कहा कि क्षेत्रीय पार्षद, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों के संयुक्त प्रयासों से अस्थाई पुल आवागमन के लिए खुल सका है। पुल से दोपहिया वाहन भी गुजर सकेंगे। इस दौरान दिनेश गिरी, हरपाल सिंह, हीरा लाल अग्रवाल, अनुज वर्मा, गुलशन भसीन, डीपी गुजरात, राजेश सुखीजा, दीपांकर मदान, राकेश कुमार आदि सभी व्यापारी उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment