Skip to main content

बैरागी कैंप क्षेत्र में अवैध शराब व स्मैक के कारोबार पर रोक लगाने की मांग

हरिद्वार। मां गंगा शक्ति महिला संगठन की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बैठक कर पुलिस प्रशासन से बैरागी कैंप क्षेत्र में अवैध शराब व स्मैक के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। शंकराचार्य आश्रम में हुई संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक व आश्रम के परमाध्यक्ष म.म.स्वामी सोमेश्वरानन्द गिरी महाराज ने कहा कि बैरागी कैंप अवैध शराब व स्मैक के कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है। आसानी से उपलब्ध हो रहे नशे की लत का शिकार हो रही युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर जा रही है। युवाओं के नशे का आदि होने से कई परिवार भी बर्बाद हो चुके हैं। अवैध शराब व स्मैक बेचने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे आश्रम के सामने खड़े होकर ही अवैध धंधे का संचालन करते हैं। मना करने व टोकने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द नशे के कारोबार पर रोक नहीं लगायी तो संत समाज व स्थानीय लागों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मां गंगा शक्ति महिला संगठन की अध्यक्ष सुनीता आर्य ने कहा कि यदि पुलिस ने नशे के कारोबार पर रोक नहीं लगायी तो अपने परिवारों को बचाने के लिए संगठन से जुड़ी महिलाएं धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगी। पार्षद सुरेश शर्मा ने कहा कि शराब व स्मैक का अवैध कारोबार बैरागी कैंप के लिए अभिशाप बन गया है। इस पर तत्काल रोक लगायी जानी चाहिए। बैठक में संगठन की कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे थाना कनखल प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने संतों व महिलाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि शराब व स्मैक के कारोबार पर रोक लगाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान आश्रम पहुंचे अपर मेला अधिकारी हरबीर ंिसंह व पार्षद सुरेश शर्मा का म.म.स्वामी सोमेश्वरानन्द गिरी महाराज ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में पुष्पा भारद्वाज, किरण सहगल, कविता, मुखर्जी, ममता शर्मा, पूजा नौटियाल, पूजा शर्मा, शालिनी, संतोष नौटियाल, जैमिनी, संजीता शर्मा के अलावा स्वामी अखण्डानन्द गिरी, स्वामी चेतनानन्द गिरी, स्वामी सेवानन्द कोठारी, रामपाल बेदी, अजय राजपूत, लक्ष्मण कटारिया, स्वामी अद्यवेदानन्द गिरी, स्वामी संगम गिरी, स्वामी नन्द किशोर गिरी आदि संत भी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...