हरिद्वार। बुधवा शहीद बुग्गावाला में आयोजित भारतीय जनता पार्टी मंडल बुग्गावाला के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा भारत में पिछले 6 सालों में जो अंत्योदय प्रयत्न आम व्यक्ति के सुधार हेतु हुए है। वह देश की जनता देख रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि हमारी भावना और सिद्धांत है कि मैंले कुचले, अनपढ़ व सीधे-साधे लोग हमारे नारायण हैं। हमें उनकी पूजा करनी है और जिस दिन हम इनको पक्के सुंदर घर बना कर देंगे। उस दिन हमारा भातृभाव व्यक्त होगा। इसी दिशा में मोदी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगातार काम कर रही है। द्वितीय सत्र में भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पदाधिकारी होता है और भाजपा का साधारण कार्यकर्ता होना भी असाधारण बात है। इसीलिए भाजपा को पार्टी विद द डिफरेंस कहा जाता है। समापन सत्र में ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और वर्ग का समापन किया। वर्ग की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सिरमौर सिंह ने की और संचालन पूर्व जिला मंत्री जनविंद्र चैहान ने किया। वर्ग में जिला मीडिया प्रभारी सतीश सैनी, नरेश प्रजापति, अनिल सहगल, सुभाष राठौर, शिव कुमार, बीना सैनी, सुनील चैहान, पंकज गोयल, धर्मपाल, विनोद चैहान, महावीर सिंह, बलवंत सिंह, मिंतर पाल आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment