हरिद्वार। बिहार चुनावों सहित कई राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत से उत्साहित भाजपा मध्य हरिद्वार मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मंत्री गुलफाम पीरजी के नेतृत्व में ज्वालापुर स्थित मण्डी के कुएं पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मण्डल मंत्री गुलफाम पीरजी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे पर बिहार की जनता ने विश्वास जताते हुए एनडीए को सत्ता सौंपकर भाजपा की विकासवादी नीतियों पर मुहर लगायी है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों में हुए उपचुनाव में भी जनता ने पीएम मोदी व भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। बिहार में एनडीए की जीत ने जाहिर कर दिया हैं कि महागठबंधन पूरी तरह से फेल हुआ। बिहार की जनता ने भाजपा पार्टी पर अपना विश्वास जताया। उन्होंने बिहार की जनता का भी आभार प्रकट किया। खलीक सलमानी व पप्पन कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गो व धर्म समुदाय के विकास के लिए काम कर रही भाजपा की नीतियों के प्रति बिहार की जनता ने जो विश्वास जताया है। उसके लिए बिहार की जनता बधाई की पात्र है। महागठबंधन के द्वारा बिहार की जनता को बहकाने का प्रयास किया गया। लेकिन जनता ने महागठबंधन के सभी प्रयासों को नकारते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास जताया और एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया। मोहसीन मंसूरी व मेहरबान गौड़ ने बिहार जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि महागठबंधन को बिहार की जनता ने सिरे से नकार दिया है। बिहार की जनता विकास की पक्षधर है। इस अवसर पर शादाब अंसारी, फुरकान अंसारी, इशाक अंसारी, शमीम मंसूरी आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment