हरिद्वार। बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न कराकर लौटे 40वीं वाहिनी पीएसी के 23 जवान कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। बिहार से लौटने पर 118 जवानों का सबसे पहले कोविड टेस्ट कराया गया। संक्रमित पाए गए 23 जवानों को अलग-अलग कोविड केयर सेंटरों में आइसोलेट कर दिया गया है। 40 वाहिनी पीएसी हरिद्वार के सेनानायक जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी ने बताया कि बिहार चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए 118 जवान करीब 20 दिन पहले चुनाव ड्यूटी पर गए थे। जवानों ने बिहार के अलग-अलग जिलों में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अपना योगदान दिया है। चुनाव संपन्न होने के बाद गुरुवार को जवान वापस लौट आए। एहतियात के तौर पर सभी जवानों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। इनमें 23 जवानों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सेनानायक जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि सभी को कोरोना संक्रमित जवानों को अलग-अलग जगहों पर आइसोलेट कर दिया गया है। कोविड-19 को लेकर पूरी एहतियात बरती जा रही है। सभी जवानों को गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। वाहिनी परिसर में भी मास्क और शारीरिक दूरी का पालन कराया जा रहा है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment