हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.इंदिरा गांधी का जन्मदिन ’शक्ति दिवस’ के रूप में सुभाष घाट स्थित कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कायकर्ताओं ने स्व.इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल व पूर्व विधायक अमरीश कुमार ने स्व. इंदिरा गांधी को नमन करते हुए कहा कि उनके इंदिरा बताऐ रास्ते पर चलते हुए देश सेवा में योगदान करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी लगातार चार बार प्रधानमंत्री रही। 15 वर्षों के अपने कार्यकाल में उन्होंने देश को तरक्की के मार्ग पर अग्रसर करते हुए पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। 1971 में बांग्ला देश को पाकिस्तान से आजाद कराना बहुत बड़ी उपलब्धि रही। पूर्व न.पा.अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चैधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते इंदिरा गांधी ने जनहित में सभी प्राइवेट बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया तथा गांव-गांव में मिनी बैंकों की स्थापना की। लेकिन सरकार की नीतियों के चलते आज देश का बैंकिंग सिस्टम संकट का सामना कर रहा है। जनता का विश्वास बैंकों से उठ रहा है। प्रदेश महासचिव सतीश कुमार तथा श्रमिक नेता राजबीर चैहान, पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने महिलाओं को उनका सम्मान दिलाया। सभी क्षेत्रों में महिलाओं को बराबर हिस्सेदारी दी। चैधरी बलजीत सिंह तथा पूर्व प्रदेश सचिव महेश राणा ने कहा कि देश को विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम तय कर सख्ती के साथ लागू किया। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, ब्लाक अध्यक्ष रवि कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग जो पिछले माह पूरा होना था, उसके आने वाले कुम्भ मेले में भी शुरू हो जाने की संभावनाएं नजर नहीं आ रही हैं। इस दौरान पूर्व विधायक रामयश सिंह, कैलाश प्रधान, गुलवीर सिंह, तहसीन अंसारी पार्षद, जफर अब्बासी पार्षद, शाहनवाज कुरैशी, अजय शर्मा सभासद, प्रदीप अग्रवाल, दिनेश पुंडीर, अशोक उपाध्याय, सुनील कुमार सिंह, आशीष शर्मा, नीलम शर्मा, जगदीप असवाल, करण सिंह राणा, हरद्वारी लाल, पंडित नवीन शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, मोहन राणा, राजेंद्र श्रीवास्तव, नीलम शर्मा, सनी मल्होत्रा, त्रिपाल शर्मा, सत्यजीत, संदीप कुमार, हरेराम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment