हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी से देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। अध्यक्ष का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कुंभ मेले में सफाई कर्मचारियों के हित को भी ध्यान में रखे जाने को लेकर वार्ता की। मंगलवार संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद चंचल के नेतृत्व में पदाधिकारी निरंजनी अखाड़ा पहुंचे। उन्होंने यहां श्री महंत नरेंद्र गिरी का स्वागत कर उनसे वार्ता की। गढ़वाल अध्यक्ष गगन कांगड़ा ने कहा कि कुंभ मेले में सफाई व्यवस्था को लेकर अभी तक भी सफाई कर्मचारी संगठनों के साथ न तो कोई बैठक की गई है, न ही उनसे कोई सुझाव लिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच होने जा रहे कुंभ मेले में सफाई कर्मियों के भी हितों को ध्यान में रखा जाए। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने सभी सदस्यों को आश्वासन दिया कि सफाई कर्मियों को लेकर वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। वार्ता कर सभी के सुझाव भी लिए जाएंगे। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश, शाखा अध्यक्ष अशोक चैहान, नीरज बागड़ी, सतीश खैरवाल, शिवकुमार आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment