हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली हाईवे पर निर्माणाधीन पुल की शटरिग का सामान चोरी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने दोनो के कब्जे से चोरी के सामान से लदा रिक्शा भी बरामद किया है। पुलिस अब चोरी का सामान खरीदने वालों का पता लगाने में जुटी है। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के अनुसार सर्वानंद घाट पर पुल का निर्माण सैम इंडिया कंपनी कर रही है। कुछ दिन से पुल की शटरिग का सामान चोरी हो रहा था। कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज सुलखान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आस पास की झुग्गी बस्तियों में छानबीन करते हुए मुखबिर की सूचना पर सोमवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने अपने नाम समीर उर्फ सोनू निवासी झुग्गी झोपड़ी रोडीबेलवाला व राजेंद्र निवासी पोखाल, टिहरी गढ़वाल हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी हरियाणा टापू हरिद्वार बताए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शटरिग प्लेट, एंगल, गार्डर व चैनल आदि सामान से लदा पैदल रिक्शा बरामद किया। आरोपितों ने चोरी कुबूल करते हुए बताया कि वह सामान बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने उनसे सामान खरीदने वालों के बारे में भी पूछताछ की है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस टीम में एसएसआइ नंदकिशोर ग्वाड़ी, उपनिरीक्षक पवन डिमरी, कांस्टेबल राजेश बिष्ट व अनिल रावत शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment