हरिद्वार। हिंदुवादी नेता साध्वी प्राची ने लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लव जिहादियों को चैराहे पर फांसी दी जानी चाहिए। उनकी न कोई अपील हो और न ही सुनवाई। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। साध्वी प्राची रविवार को हरिद्वार में निकिता हत्याकांड के विरोध में चंद्राचार्य चैक पर हुए प्रदर्शन में शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद से दुनिया त्रस्त है। भारत में भी कुछ लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। सरकार को इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राहुल और प्रियंका का नाम लिए बिना साध्वी ने कहा कि बंटी-बबली हाथरस तो जा सकते हैं, लेकिन बल्लभगढ़ नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के नाम पर सिर्फ राजनीति करती रही है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment