हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर मेयर प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता के बीच विवाद हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर 81 पुलिस एक्ट में तीन का चालान कर दिया है। बताया जा रहा है कि कई सालों से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार रामकृष्ण मिशन रोड पर सोमवार देर शाम महापौर अनिता शर्मा के प्रतिनिधि नकुल माहेश्वरी और भाजपा नेता करमेंद्र सैनी के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। हंगामा होने पर पुलिस दोनों पक्षों को कनखल थाने ले आई। दोनों पक्षों के तीन आरोपितों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है। घटनाक्रम के अनुसार सोमवार को नकुल महेश्वरी अपनी दुकान पर खड़े थे। आरोप है कि भाजपा नेता अपने बेटे के साथ नकुल की दुकान पर पहुंचे। मामूली बात पर उनके बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर भाजपा और कांग्रेस के कई नेता दोनों के पक्ष में आ गए। मामला थाने तक पहुंचा और पुलिस ने कांग्रेसी नेता नकुल माहेश्वरी, उनके भाई सहदेव व भाजपा नेता करमेंद्र सैनी का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। कनखल थाने के इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि दोनों पक्षों के खिलाफ 107/16 के तहत कार्रवाई की कर दी गई है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment