हरिद्वार। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को चरस व गांजे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चमगादड़ टापू क्षेत्र में एक पुरूष व एक महिला द्वारा चरस गांजा आदि बेचे जाने की मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अरविन्द रतूड़ी महिला कांस्टेबल सहित पुलिसकर्मियों को साथ लेकर मौके पर छापामारी कर आरोपी संजय चैहान व महिला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में संजय चैहान के कब्जे से 509 ग्राम चरस तथा आरोपी महिला के कब्जे से 1 किलो 226 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी बाजार में कीमत लगभग दो लाख रूपए है। दोनों के पास से एक इलेक्ट्रोनिक तराजू भी बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी संजय चैहान मूलरूप से लकसर क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि महिला मूलरूप से सरोजनी नगर लखनऊ की निवासी है। दोनों पति पत्नि के रूप में सर्वानन्द घाट क्षेत्र में झुग्गी बनाकर रहते हैं तथा रिक्शा, आॅटो वालों व बाहर से आने वाले यात्रियों को चरस व गांजा बेचते हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही नगर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को 5 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया था।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment