Skip to main content

<no title>


हरिद्वार। दक्षिण पीठाधीश्वर अग्नि अखाड़े के श्री महंत महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि दीपावली का त्यौहार तमसो मा ज्योतिर्गमय का संदेश देता है जो हमें अंधकार से उजाले की ओर जाता है जो मनुष्य के जीवन को सभी तरह की चिंताओं से मुक्त कर परम आनंद की  ज्योति को  प्रज्वलित करता है।   स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी आज हरिद्वार में प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में आशीर्वचन प्रदान कर रहे थे। कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।   स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि दीपावली का त्यौहार इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 14 वर्ष का वनवास पूरा कर और असत्य पर सत्य की जीत दर्ज कर अयोध्या लौटे श्री भगवान राम के राज्याभिषेक का दिन है यह पर्व हमें सद्भाव का संदेश देता है। मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए समाजसेवी सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि दीपावली का त्यौहार उजास  पर्व  कहा जाता है जो हमारे जीवन में अंधकार को मिटाकर उजाले को प्रज्वलित करता है। उन्होंने प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।अध्यक्षीय संबोधन में प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक नौटियाल ने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमें विद्वेष और अंधकार से ऊपर उठा कर आत्म शांति की ओर ले जाता है। यह पर्व लक्ष्मी के आगमन के साथ साथ संसार के कल्याण का पर्व  भी माना जाता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रेस क्लब के महामंत्री धर्मेंद्र चैधरी ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह प्रेस क्लब की एक समृद्ध परंपरा है जिसका निर्वहन कर प्रेस क्लब सद्भाव का संदेश देता है।इस अवसर पर मुख्य अतिथियों जिलाधिकारी सी रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबू देई कृष्णएसराज, महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज समाजसेवी सुधीर कुमार गुप्ता डॉ रवि कांत शर्मा को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुधीर कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।            इस मौके  पर अतिथियों को वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखौला, गोपाल रावत बृजेंद्र हर्ष गुलशन नैय्यर रघुवीर सिंह राजेश शर्मा सुनील पांडे प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष प्रशांत शर्मा पीएस चैहान रजनी कांत शुक्ला, रामचंद्र कनौजिया, मुदित अग्रवाल, राहुल वर्मा, अनूप कुमार, सुनील डोभाल, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, अवधेश शिवपुरी, सुनील पाल, बालकिशन शास्त्री, श्रवण झा अमित कुमार शर्मा, डॉक्टर मनोज सोही, मनोज खन्ना, राजकुमार, हिमांशु दिवेदी, अरुण शर्मा, मेहताब आलम, जयपाल सिंह, सुरेश आर्य, डॉ राधिका नागरथ, पंकज कौशिक, शिवा अग्रवाल, रविंद्र कुमार, शिवांग अग्रवाल, मनोज रावत, रोहित सिखौला, संजीव शर्मा, संजय रावल अविक्षित रमन, त्रिलोक चंद्र भट्ट, अनिल चैधरी, जोगिंदर मावी, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा पुष्कर राज कपूर, ऋषभ कपूर, आफताब खान, जगदीश शर्मा देश प्रेमी, रामकुमार शर्मा, गोपाल कृष्ण पटवार, कुमार दुष्यंत, संदीप शर्मा, कुलभूषण शर्मा, मुकेश शर्मा, लव शर्मा, मंजू नेगी, नरेश कुमार शैली आदि ने पुष्प माला बैठकर स्वागत किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...