हरिद्वार। कोरोना काल में कुछ बंदिशों के बीच भाई बहन के प्रेम का प्रतीक भैयादूज का त्यौहार पंचपुरी में श्रद्वा,पारम्परिक उत्साह के साथ मनाया गया। सोमवार को शुभ मुहुर्त में बहनों ने अपने अपने भाईयों का तिलक लगाकर ईश्वर से उनके दीघार्यु एवं सुख-समृद्वि की कामना की। इस दौरान भाईयों ने यथा सार्मथ्य बहनों को उपहार व मिठाईयां आदि भेंट किये । भैया दूज के मौके पर बहनों के अपने अपने भाइयों के घर जाने के लिए इस बार भैयादूज पर बसों में यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। इस बार टेªनों के बंद रहने के कारण अधिकतर लोग बहनों के घर लोग बसों से ही पहुंचे। सोमवार को भैयादूज पर बहनों के घर जाने व आने वाले लोगों की भीड़ बस अड्डे पर सुबह से ही जुटनी शुरू हो गई थी। बसें फुल होकर आती और जाती रहीं। बसों के आने के इंतजार में यात्रियों की भीड़ लगती रही। यात्रियों की संख्या को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम हरिद्वार के अधिकारियों ने वर्कशॉप में खड़ी सभी बसों को सड़क पर उतरवा दिया। लॉकडाउन के बाद शुरू हुए बसों के संचालन में पहली बार रोडवेज बसों में इतनी भीड़ जुटी। उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के अनुसार इस बार त्यौहारी सीजन में यात्रियों की संख्या ठीक रही। इससे रोडवेज को भी अच्छा राजस्व मिला है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment