Skip to main content

सपा कार्यकत्र्ताओं ने फंूका पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का पुतला,लगाया उपेक्षा का आरोप

हरिद्वार। सपा प्रदेश कार्यकारिणी में सम्मानित निष्ठावान, संघर्षशील कार्यकत्र्ता नेताओं की उपेक्षा से क्षुब्ध सपा कार्यकत्र्ताआंे ने आज हरिद्वार में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. एस.एन. सचान का पुतला फूंका और प्रदेश अध्यक्ष के प्रति नाराजगी जाहिर की। इस अवसर पर कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी हरिद्वार के पूर्व महासचिव के.के. शर्मा ने कहा कि डाॅ. सचान 2013, 2014, 2017 में भी प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते हुए सपा को खत्म करने का कार्य किया था। पार्टी हाईकमान द्वारा दिये गये धन का भी दुरूपयोग किया था। इस बार भी प्रदेश कार्यकारिणी में समर्पित ऊर्जावान कार्यकत्र्ताओं की उपेक्षा की गयी जो कि कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। निठल्ले, दल-बदलू लोगों को स्थान दिया गया। पूर्व महासचिव के.के. शर्मा ने कहा कि उत्तराखण्ड में समाजवादी पार्टी को खत्म करने का कार्य डाॅ. सचान ने किया था। पहले कार्यकाल में ही पार्टी खत्म हो गयी थी अबके कार्यालय में कार्यालय भी छिन गये। उन्हांेने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जनाधार विहीन छुटभैया लोगों पर विश्वास करते थे जिसका परिणाम आज वर्तमान में सबके सामने हैं। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से आवाह्न करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में सपा को जिंदा रखना है तो एकमत होकर पूर्व राज्यमंत्री आभा बड़थ्वाल एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता अनिल जेटली आदि जैसे कर्मठ, जझारू, संघर्षशील जननेता को उत्तराखण्ड में सपा की मजबूती हेतु कमान सौंपे। स्व. विनोद बड़थ्वाल के संघर्ष बलिदान को कार्यकत्र्ता व पार्टी कभी भुला नहीं पायेगी। इस अवसर पर पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से अश्वनी कुमार, दिलीप सिंह, इतजार अली, स्वामी आशीष, कमल यादव, भूपेन्द्र कुमार, नसीर अहमद आदि कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...