हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने सोमवार को हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली महोत्सव का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मदन कौशिक ने आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली महोत्सव की सराहना करते हुये कहा कि सबसे पहले यह मेला हरिद्वार में ही शुरू हुआ है और शहर के अनेक इलाकों में इनका आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन महोत्सवों में एक भी विदेशी सामान नहीं रखा जायेगा। सारा शहर जब आयेगा, यहां से सामान खरीदेगा तो निश्चित रूप से आने वाले समय में जब आत्मनिर्भर भारत की हम बात करते हैं तो इसकी शुरूआत नीचे से ही होगी। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही उत्तम विचार है। मदन कौशिक ने आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली महोत्सव में लगाये गये स्टाॅलों का भी निरीक्षण किया तथा स्टाॅलों में रखे गये उत्पादों की सराहना करते हुये स्वयं सहायता समूहों एवं वहां स्टाॅल लगाने वालों का उत्साहवर्द्धन किया। इससे पूर्व शहरी विकास मंत्री के यहा पहुचने पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली महोत्सव में-तेज सहायता समूह, स्वाति सहायता समूह, अर्पिता क्रियेशन, सम्पूर्ण महिला सहायता समूह, अर्जुन हैण्डलूम, रीना स्वयं सहायता समूह, राधा स्वामी स्वयं सहायता समूह, ज्येाति स्वयं सहायता समूह, सजल हस्त शिल्प उत्पाद, शिव शक्ति एवं राधे-राधे स्वयं सहायता समूह, कृषि प्राविधिकी प्रबन्धन अभिकरण, समृद्ध प्रवाह ग्रोथ सेण्टर, आशीष महिला सहायता समूह, प्रिन्स फूड प्रोडक्ट, एक नई सोच स्वयं सहायता समूह, नेचर महिला स्वयं सहायता समूह धार्मिक पुस्तकों, पर्यटन आदि के आकर्षक स्टाॅल लगे हुये थे। इसके पश्चात जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने बी0एच0ई0एल0 के सेक्टर-4 स्थित मैदान में आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली महोत्सव का भी फीता काटकर शुभारम्भ किया, जहां जिलाधिकारी का तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने सेक्टर-4 में लगे स्टाॅलों का अवलोकन किया तथा स्टाॅलों में लगे उत्पादों की सराहना की और स्टाॅल लगाने वालों का उत्साहवर्द्धन किया।इन अवसरों पर शिवालिकनगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा भेल के कार्यपालक निदेशक, अपर जिलाधिकारी के0के0 मिश्रा, मुख्य नगर आयुक्त जयभारत ंिसंह, नगर मजिस्टेªट जगदीश लाल, उधान अधिकारी नरेन्द्र यादव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment