हरिद्वार। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र की महिला विंग की ओर से मेहंदी, गीत संगीत, फैन्सी ड्रैस व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में आयोजित किए गए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला विंग की संस्थापक शशी अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व जीवन के विभिन्न रंगों को अभिव्यक्त करते हैं। एक दिन पूर्व मनाया गया करवा चैथ जीवन के आनन्द उत्सव का पर्व है। हिंदू शास्त्रों और रीति-रिवाजों के अनुसार पति की लंबी आयु और अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए मनाए जाने वाला करवा चैथ का त्यौहार आपसी प्रेम और विश्वास का पर्व है। पर्व मनाने के साथ जीवन में विचार, वाणी और कर्म की पवित्रता और शुद्धता भी होना नितंात आवश्यक है। व्रत करने और त्योहार मनाने से घर और चित्त की शुद्धि होती है। अध्यक्ष रीतू तायल ने कहा कि भारत विविधताओं से परिपूर्ण देश है, विविधताओं में एकता ही देश की प्रमुख विशेषता है और यही संस्कृति भारत की स्वर्णिम गरिमा को आधार प्रदान करती है। महिलाएं जहां पति की लंबी आयु के लिए करवा चैथ का व्रत करती हैं। वहीं संतान की दीघार्यू व तरक्की की कामना के साथ अहोई अष्टमी का व्रत भी करती हैं। महामंत्री पिंकी अग्रवाल व विनती जैन ने कहा कि पर्व और त्योहार आपसी मतभेदों को मिटाने का और आपस में प्रेम के संचार का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। महामंत्री पिंकी अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन के अनुसार आयोजित किया गया। प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरूस्कृत करन के साथ सभी महिलाओं को दीपावाली गिफ्ट भी वितरित किए गए। अतिथि अंजलि महेश्वरी, आरती मोदी व रानी अग्रवाल ने प्रतियोगिता की सभी विजेताओं को उपहार वितरित किए। इस अवसर पर कंचन अग्रवाल, आरती अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, मोहिता अग्रवाल, अमीता जैन, रंगोली, पूनम मंगल, मीनू सिंघल, सोनिया अग्रवाल, पूजा जैन, रूपाली मित्तल, पदमा गुप्ता, संगीता गर्ग, शालिनी गर्ग, कामिनी कंसल, तनु गोयल, मुक्ता अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल, अर्पणा गोयल, सीमा गुप्ता, रेखा जैन, पंखीला अग्रवाल, अंजू बंसल, सपना गर्ग आदि प्रमुखा रूप से मौजूद रही।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment