हरिद्वार। दीपावली का त्यौहार पंचपुरी समेत जनपदभर में पूरे श्रद्वा,उल्लास के साथ मनाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने अपने घरों को रोशनी से सजाया-संवारा तथा सायंकाल पूजा अर्चन की।जबकि एक दूसरे को उपहार आदि देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। दूसरी ओर प्रशासन की दो घण्टे की आतिशबाजी के आदेश के उलट देर रात तक शहर के विभिन्न हिस्सों में जमकर आतिशबाजी हुई। हलांकि पिछले साल की तुलना में इस बार आतिशबाजी कम हुई,लेकिन फिर भी देर रात तक आतिशबाजी होती रही। अंधकार पर प्रकाश का पर्व दीपावली का त्यौहार पूरे श्रद्वा भाव एवं उल्लास के साथ मनाई गई। दीपावली को लेकर बच्चों को में खासा उत्साह रहा। आसमान जहां एक ओर से रंगबिरंगी रोशनी से खूबसूरत दिखाई दे रहा था, तो वहीं धुआं आसमान पर छाया रहा। देर रात तक आतिशबाजी कर लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे। जिला प्रशासन द्वारा दीपावली पर आतिशबाजी को लेकर तमाम नियम बनाए थे। यहां तक कि ग्रीन क्रैकर्स ही जलाए जाने थे। इनके लिए शाम आठ से रात 10 बजे तक का समय निर्धारित किया था, लेकिन शनिवार शाम से ही आतिशबाजी का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर रात तक जारी रहा। शाम को जैसे-जैसे दीपावली की पूजा अर्चना संपन्न होती रही। उसी के साथ आतिशबाजी भी रफ्तार पकड़ती चली गई। रात दस बजे के बाद तो जबरदस्त आतिशबाजी शुरू हो गई। आतिशबाजी के लिए रात 10 बजे तक का समय निर्धारित था। लेकिन रात दो बजे तक भी आतिशबाजी होती रही। वही रविवार को भी तीर्थनगरी में जगह जगह गोवर्धन पूजा श्रद्वा के साथ मनाई गई।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment