हरिद्वार। रामलीला भवन कनखल में जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी की अध्यक्षता व भूपेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक के दौरान संगठन से जुड़ी विभिन्न इकाईयों की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर व्यापार मंडल कनखल में विजय गुप्ता, आशीष अरोड़ा, मनोज, लकी सचदेवा ,राजू चैहान जोगिंदर कुमार ,अरविंद कुशवाहा, सुमित लखेरा को उपाध्यक्ष, अरविंद गुप्ता, दुष्यंत, डब्बू ,सुरेंद्र, व अनिल खन्ना को संरक्षक मनोनीत किया गया। इसके अलावा सनी त्रिपाठी, अरविंद राठौर, गौरी शर्मा को दक्षेश्वर व्यापार मण्डल का उपाध्यक्ष, संजय दत्त, मोहित भारद्वाज, अमित ठाकुर व अंशु गुप्ता को मंत्री मनोनीत किया गया। अभिषेक शर्मा को पहाड़ी बाजार व्यापार मण्डल का अध्यक्ष तथा राघव गुप्ता को महामंत्री, विवेक गर्ग को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने कहा कि व्यापारी एकता के बल पर ही अपनी समस्याओं का निदान कर सकते हैं। मिलजुल कर व्यापारी हितों में काम किया जाएगा। शहर अध्यक्ष कमल ब्रजवासी ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों के अनुरूप एकजुट होकर व्यापारी हितों के लिए कार्य करें। तहसील महामंत्री विवेक अग्रवाल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि व्यपारियों की समस्याओं के निदान के लिए सभी व्यापारियों को एक मंच पर आकर आवाज उठानी होगी। इस दौरान तहसील अध्यक्ष मृदुल कौशिक, युवा शहर महामंत्री विक्की आडवाणी, सुरेश शर्मा,वैभव, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष व पार्षद सुनील अग्रवाल गुड्डू, पार्षद नितिन माना, मनु सैनी, सुरेश शर्मा, सोहन लाल कश्यप अंकित गुप्ता भूपेंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment